गले में खराश होने पर क्या ना खाएं?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 10:41

जानिए इस दौरान क्या खाना चाहिए
इन उपायों से मिलेगा फायदा-

नमक के पानी से गरारे करें

गले की समस्याओं को ठीक करने के लिए नमक के पानी से गरारे करें. इससे गले में जमा कफ आसानी से निकल जाता है. गला साफ होने से संक्रमण को दूर करने में मदद मिलेगी.

मुलेठी

गला खराब होने या गले में खराश होने पर मुलेठी का सेवन करें. इसके लिए मुलेठी का टुकड़ा लें और इसे चूसते रहें. इससे गला बैठने की समस्या दूर होगी. मुलेठी के पाउडर का पानी भी पी सकते हैं.

तुलसी

तुलसी की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल और एंटी सेप्टिक गुण होते हैं. इसके सेवन से फायदा मिलेगा. इसके लिए तुलसी की पत्तियों को पानी में उबालें. इस पानी से गरारे करें. इसकी पत्तियों की चाय भी पी सकते हैं.

लौंग और काली मिर्च

लौंग और काली मिर्च का सेवन भी गले के लिए फायदेमंद है. एक गिलास गर्म पानी में लौंग, काली मिर्च पाउडर और शहद मिला लें. इस पानी को कुछ दिनों तक लगातार सुबह के समय पिएं.

तेजपत्ते की चाय

तेजपत्ते की चाय का सेवन भी फायदा पहुंचाएगा. चाय में तेजपत्ता डाल दें और इसे पिएं. इससे गले को काफी आराम मिलेगा.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info